{"_id":"584eed074f1c1b686f649eb7","slug":"created-a-stir-on-demand-protection-money-from-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों से रंगदारी मांगने पर मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिकित्सकों से रंगदारी मांगने पर मचा हड़कंप
Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
Anonymous User
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो\ अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Anonymous User
Updated Thu, 16 Apr 2020 06:55 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर में डा. राजीव तिवारी का हॉस्पिटल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के दो चिकित्सक दंपति से 20-20 लाख रुपये की रंगदारी मांगे जाने की घटना ने पुलिस और चिकित्सकों में हड़कंप मचा दिया है। डाक्टरों ने डर के कारण बदमाशों के कहे अनुसार अपने अस्पताल के बाहर हरी झंडी लगा दी है। हालांकि बदमाशों का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में सामने आ गया है। पुलिस बदमाशों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
बदमाशों ने रविवार को शहर के दो प्रमुख चिकित्सक दंपति से 20-20 लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। बदमाशों ने दोनों चिकित्सक डा. राजीव तिवारी और डा. मोहन पांडेय के यहां लिफाफे में पत्र रखकर भेजा और पैसे न देने पर पुत्र, पत्नी समेत जान से मारने की धमकी दी। यही नहीं, पुलिस को खबर न करने की भी चेतावनी दी गई।
धमकी दी कि इसे हल्के में लेना उनकी भारी भूल साबित होगी, बीवी का कत्ल कर देंगे, उसके बाद चिकित्सक का भी कत्ल कर देंगे। पुलिस से कोई किसी तरह का संपर्क मत करना। पत्र में कहा गया है कि हास्पिटल के गेट पर एक हरा कपड़ा बांध देना, जिससे पता चल जाएगा कि वह रंगदारी देने के लिए तैयार हैं। बदमाशों ने चिकित्सकों को दो दिन का समय दिया है।
विज्ञापन
बदमाशों की चिट्ठी मिलने के बाद से चिकित्सकों और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। चिकित्सक दंपति ने बदमाशों की चेतावनी के बाद खौफ के कारण अस्पताल के गेट पर हरा कपड़ा बांध दिया है। संकेत दे दिया है कि वे रंगदारी देने के लिए तैयार हैं। पुलिस ने चिकित्सकों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल लिए हैं। दोनों चिकित्सक दंपति की सुरक्षा व्यवस्था कर दी है। सादी वर्दी में पुलिसकर्मी लगा दिए हैं और खुफिया विभाग की टीम भी लगा दी गई है। एसएसपी मनोज तिवारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए टीमों को शीघ्र मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।
ट्रेस हुए बदमाश, पुलिस का दावा जल्द होगा खुलासा
सहारनपुर। पुलिस द्वारा चिकित्सकों के गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फुटेज में दो संदिग्ध युवकों के चेहरे नजर आ रहे हैं, जिनकी पहचान कराई जा रही है। सूत्रों की माने तो बदमाशों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है, कुछ को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।