फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Conflicts in prisoners in Deoband jail

देवबंद जेल में बंदियों में हो गया संघर्ष

Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sun, 08 Apr 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
Conflicts in prisoners in Deoband jail
जेल में घायल बंदी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में देवबंद के उपकारागार में बंदियों के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों ओर से लात घूंसों के साथ तेज धारदार हथियार चले। इस दौरान एक बंदी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। जिससे हत्यारोपी बंदी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


शनिवार की सुबह लगभग साढ़े 10 बजे देवबंद के उप कारागार की बैरक नंबर एक में अचानक बंदियों के दो गुट आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। बताया जा रहा है कि बंदी रक्षक खड़े होकर देखते रहे।
विज्ञापन


इस दौरान ढाई साल से हत्या के आरोप में उप कारागार में बंद नागल थानाक्षेत्र के ग्राम गंझेड़ी निवासी नौशाद (38) के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघर्ष की सूचना मिलते ही उप कारागार प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायल नौशाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां नौशाद की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। नौशाद की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान हैं। बंदी नौशाद ने आरोप लगाया कि बैरक में बंद अन्य बंदियों ने उस पर हमला किया है। 

 बैरक में 40 बंदी मौजूद थे 
बताया जा रहा है कि देवबंद के उपकारागार की जिस बैरक में संघर्ष हुआ उस बैरक में नौशाद समेत 40 बंदी मौजूद थे। जहां घटना हुई वहां पर काफी खून पड़ा हुआ था। 


डिप्रेशन में खुद ही मारे ब्लेड 
हत्या के आरोप में जेल में बंद नौशाद जमानत न मिलने के कारण डिप्रेशन में था। जिस कारण उसने खुद ही अपने गले पर ब्लेड मारकर घायल कर लिया है। उन्होंने अन्य बंदियों से भी इस बारे में पूछताछ की है। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। 
-। आरएस यादव, जेलर, उपकारागार, देवबंद 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed