{"_id":"57a8e3384f1c1b9976ee49f3","slug":"commotion-sabotage-in-district-hospital-by-the-blackmailer","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ब्लैकमेलर्स ने किया हंगामा, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला अस्पताल में ब्लैकमेलर्स ने किया हंगामा, तोड़फोड़
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 09 Aug 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में हंगामे के बाद रोष जताते चिकित्सक एवं कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में सीएमएस को ब्लैकमेल करने पहुंचे तीन लोगों की बात जब नहीं मानी गई तो उन्होंने सीएमएस और स्टाफ पर वसूली के आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि एक नर्स के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इसके बाद उन्होंने महिला सीएमएस के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी।
सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और मुश्किल से मामला संभाला। सीएमएस की ओर से तीन लोगों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई करने की मांग की गई है।
सीएमएस ने बताया कि सोमवार की दोपहर करीब 1.30 बजे तीन लोग उनके पास पहुंचे थे। उन्होंने सीएमएस और स्टाफ पर तीमारदारों से वसूली करने का आरोप लगाया। कार्रवाई से बचने के लिए सीएमएस के सामने रुपयों की मांग रखी गई। जब सीएमएस ने उनकी बात नहीं मानी तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होंने स्टाफ के साथ हाथापाई और धक्का मुक्की भी की।
विज्ञापन
आरोप है एक नर्स के कपड़े तक फाड़ दिए गए। इस पर भी जब उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने सीएमएस के साथ बदसलूकी करते हुए उनके दफ्तर की मेज और कुर्सियां तक पलट दी। दफ्तर में रखे अन्य कीमती सामान को भी तोड़ने का प्रयास किया गया। इसके बाद स्टाफ के लोग एकजुट हो गए।
जिन्होंने तीनों आरोपियों की जमकर धुनाई करते हुए सीएमएस के कक्ष में बंधन बना लिया। सूचना मिलते ही थाना जनकपुरी प्रभारी संजीव कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को शांत कराया और तीनों को हिरासत में लेकर थाने ले गए। सीएमएस डा. ममता सोढ़ी की ओर से तीनों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
हंगामे से मरीजों को हुई परेशानी
महिला अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा हुआ। इस बीच पूरा स्टाफ और चिकित्सक हंगामे के वजह से सेवाओं से दूर रहे। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी हुई।
हर चिकित्सक था परेशान
घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिस भी चिकित्सक ने आरोपियों को देखा उसके मुंह से यही निकला कि यह तो मुझे भी ब्लैकमेल कर रहा था। स्टाफ के लोगों ने बताया कि यह लोग अक्सर अस्पताल में ही मंडराते रहते थे। उनके साथ बदसलूकी करते थेे।
मेरे और स्टाफ के साथ की बदसलूकी
तीन लोग ब्लैकमेल करते हुए मुझसे रुपयों की मांग कर रहे थे। मना करने पर उन्होंने आपा खो दिया और मेरे और स्टाफ के साथ बदसलूकी की। मामले में थाना जनकपुरी में तहरीर दे दी गई है।
- डा. ममता सोढी, सीएमएस, महिला अस्पताल