फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cheated in the name of providing jobs

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगा

Sun, 07 Aug 2016 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
 दुबई में लाखों रुपये महीना की नौकरी दिलाने के नाम पर एक बाइक मकैनिक से 40 हजार रुपये ठग लिए गए। पीड़ित ने देहात कोतवाली में नामजद तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्घ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


देहात कोतवाली के गांव बिजोपुरा निवासी मोहम्मद शोएब पुत्र नसीम ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह बाइक मकैनिक है। पिछले दिनों वह गांव चाटका गया था, जहां दुबई में काम करने वाले दो लोगों से उसकी मुलाकात हुई, जो उन दिनों गांव आए हुए थे। बताया कि उन्होंने उसे दुबई में लाखों रुपये महीने की नौकरी दिलाने का लालच देकर 40 हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने उसका वीजा और पासपोर्ट बनवाने की बात भी कही थी। आरोप है कि महीनों तक वह उसे टरकाते रहे। अब पता चला है कि वह क्षेत्र के अनेक युवकों को दुबई नौकरी दिलाने का झांसा देकर इसी तरह ठक चुके हैं। पीड़ित ने देहात कोतवाली में आरोपियों के विरुद्घ तहरीर देकर कार्रवाई करने और उसके 40 हजार रुपये दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 देहात कोतवाली प्रभारी पीयूष दीक्षित ने बताया कि लोग किसी को रुपये सौंपने से पहले उसकी जांच नहीं करते और बाद में फंस जाते हैं। बताया कि शिकायत मिली है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed