{"_id":"587bc36c4f1c1b3703efe744","slug":"cctv-killer-look-in-not-putting-police-hands","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी में दिख रहे हत्यारे, पुलिस ने नहीं डाल रही हाथ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी में दिख रहे हत्यारे, पुलिस ने नहीं डाल रही हाथ
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 16 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद हत्यारे।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गंगोह में बीकाम के छात्र की चाकुओं से गोदकर की गई हत्या के दो दिन बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बावजूद पुलिस हत्यारों की पहचान करना तो दूर उनका कोई सुराग तक नहीं लगा सकी है।
नगर के शिव चौक के समीप स्थित एक गली में मोहल्ला टांकान निवासी बीकाम के छात्र सागर सैनी (18) को बाइक सवार सात-आठ बदमाशों ने चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जबकि उसके साथी मुकुल ने भागकर अपनी जान बचाई थी।
बाद में देहरादून में एक अस्पताल में उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई थी। पूरी वारदात कुछ दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। इसमें हत्यारे बाइकों पर आते हुए और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार होते हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच की टीम ने इन फुटेज को हासिल करने के अलावा छात्र के साथी मुकुल से भी लंबी पूछताछ की थी लेकिन पुलिस के हाथ अब भी पूरी तरह खाली हैं। पूरे मामले में पुलिस की लापरवाही साफ दिखाई दे रही है।
अमर उजाला को मिली एक अन्य फुटेज में हत्यारे पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान की धज्जियां उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइकों पर चार-चार लोग बाजार से होते हुए शिव चौक पहुंचे और वहां वारदात को अंजाम देकर चले गए।