{"_id":"58c98eb24f1c1b741132c019","slug":"cbi-arrests-10-lakhs-of-ganja","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई ने 10 लाख का गांजा पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीबीआई ने 10 लाख का गांजा पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर गांजे के साथ पकडे़ गए तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सीबीआई की टीम ने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर सियालदाह एक्सप्रेस ट्रेन से तस्करी कर लाया जा रहा करीब डेढ़ क्विंटल गांजा पकड़ लिया। सीबीआई ने गांजा लेकर आ रहे पांच लोगों को भी गिरफ्तार किया है। नशीले पदार्थों के तस्कर गांजे को उड़ीसा से लेकर पानीपत जा रहे थे। सीबीआई ने पकड़े गए पांचों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मंगलवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे दिल्ली से सीबीआई की टीम करोड़ों रुपये की चरस की तस्करी की सूचना पर सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची थी। लगभग 9.35 बजे जैसे ही स्यालदाह एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुंची। ट्रेन से अलग-अलग बोगियों से पांच ऐसे यात्री उतरे जिनके पास एक जैसे कट्टे थे। ट्रेन के जाने के बाद वे पांचों एक जगह इकट्ठे हुए। तभी सीबीआई की टीम ने रेलवे पुलिस के साथ उसको घेर लिया। टीम ने उनके पास से छह कट्टे बरामद किए जिनमें गांजा भरा हुआ था। टीम ने पांचों को स्टेशन अधीक्षक कक्ष में ले जाकर पूछताछ की।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम आजाद निवासी झोंपड़ी, राजस्थान कॉलोनी, हनुमान बस्ती, संभालका जिला पानीपत, भगवान दास निवासी हनुमान बस्ती, वार्ड नंबर 15 संभालका, पानीपत, पुजारी निवासी ग्राम ओझा, बावेल मोड़ पानीपत, विक्रम निवासी हनुमान बस्ती, वार्ड नंबर 15, संभालका, पानीपत और बीरू निवासी ग्राम भाट माजरा जिला पानीपत बताया।
विज्ञापन
सीबीआई टीम के एक अधिकारी ने बताया कि ये पांचों बावरिया गिरोह के सदस्य हैं और उड़ीसा से डेढ़ क्विंटल गांजा लेकर संभालका गांव जा रहे थे। सहारनपुर रेलवे स्टेशन से इन्हें ट्रेन बदलनी थी। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने छापा मारा है। सीबीआई टीम ने उनका जिला अस्पताल में चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद उन्हें सहारनपुर में ही कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
छापामारी से मचा हड़कंप
सहारनपुर। सीबीआई की टीम ने मंगलवार की रात लगभग साढ़े 9 बजे रेलवे स्टेशन पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया।
स्टेशन अधीक्षक से लेकर रेलवे के सभी कर्मचारी अचानक हुई इस कार्रवाई से हैरान रह गए। सीबीआई की टीम ने रेलवे पुलिस और अधिकारियों को कार्रवाई गुप्त रखे जाने की हिदायत दी।
पिस्टल और नशीली गोलियों के साथ युवक पकड़ा
नकुड़। चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री मेड पिस्टल और नशीली गोलियों के साथ एक युवक को पकड़ा है। सीओ विष्णुचंद गौतम ने बताया कि मंगलवार की शाम प्रशिक्षु सीओ वंदना शर्मा और कोतवाल दीपक चतुर्वेदी के नेतृत्व में पुलिस नगर के टाबर रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान टाबर रोड पर जुड्डी तिराहे पर एक युवक की तलाशी ली तो उसके पास से एक फैक्ट्री मेड 0.32 बोर पिस्टल, छह कारतूस 32 बोर और 225 प्रतिबंधित एल्प्राजोलम नशीली गोलियां बरामद हुई।
कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक संजीव पुत्र धर्मवीर निवासी मोहल्ला वर्धमान कालोनी थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।