फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Brother killed with knife

शादी टूटने पर फुफेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या

Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 28 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Brother killed with knife
चाकू से गोदकर की गई हत्या। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता कॉलोनी में शादी टूटने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने अपने फुफेरे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फरार होने का प्रयास कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला एकता कॉलोनी स्थित कुरैशियान मस्जिद निवासी नसीम का 19 वर्षीय पुत्र वसीम नाले के पास अपने दोस्तों के साथ था। उसी दौरान उसके ममेरे भाई बाबू उर्फ तस्लीम तथा मुस्तकीम वहां पहुंचे। दोनों का वसीम से उसकी शादी टूटने को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन


विवाद इतना बड़ा कि उनमें हाथापाई होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान बाबू ने अपनी जेब से चाकू निकालकर वसीम पर हमला कर दिया। चाकू वसीम के सीने में जा धंसा। चाकू लगते ही वसीम जमीन पर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


  घटना के बाद भगदड़ मच गई। आरोपी चाकू मारने के बाद फरार हो गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को लेकर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने वसीम को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी और जगह-जगह टीमों को भेजा गया। जिस पर फरार होने का प्रयास कर रहे बाबू और मुस्तकीम को पुलिस ने फव्वारा चौक पर दबोच लिया।
  इस मामले में मृतक वसीम के पिता नसीम ने आरोपियों के खिलाफ कुतुबशेर थाना में हत्या में  एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों से इस मामले में पूछताछ कर रही है।

19 साल के वसीम की हत्या का आरोपी 20 वर्ष का
पुलिस के अनुसार मृतक वसीम की उम्र मात्र 19 वर्ष थी। जबकि हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए बाबू उर्फ तस्लीम की उम्र 20 वर्ष है। दोनों ही युवा हैं और दोनों आपस में रिश्तेदार भी हैं।


वसीम की शादी टूटने के बाद हो गया था मनमुटाव
कुतुबशेर थाना प्रभारी योगेश शर्मा ने बताया कि शब्बू उर्फ काला उर्फ वसीम की शादी लगभग कुछ माह पूर्व बाबू की बहन के साथ तय हो गई थी, लेकिन एक मामले में वसीम जेल चला गया। जिसके चलते 15 दिन पूर्व बाबू एवं उसके परिजनों ने रिश्ता तोड़ दिया। बाद में वसीम जेल से बाहर जिस कारण दोनों परिवारों में मनमुटाव हो गया। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम को वसीम और बाबू में आपस में विवाद हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed