फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Broad daylight couple revolver, cash looted

दिनदहाड़े दंपति से रिवाल्वर, नगदी लूटी

Sun, 03 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 03 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Broad daylight couple revolver, cash looted
दिल्ली रोड पर लूट का शिकार हुआ व्यापारी पंकज आहूजा व उनकी पत्नी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बच्चों को कार में लेकर रिश्तेदार के घर जलालाबाद जा रहे दंपति से बाइक सवार बदमाशों ने रिवाल्वर और करीब 75 हजार रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित दंपति ने कोतवाली सदर बाजार पहुंचकर घटना की तहरीर देते हुए आरोपियों को पकड़ने तथा लूटी गई रिवाल्वर व नकदी बरामद कराने की मांग की। 
विज्ञापन


पंकज आहूजा फलों के आढ़ती हैं। शनिवार की दोपहर वह पत्नी और बच्चों के साथ कार में सवार होकर रिश्तेदार के यहां जलालाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह राजकीय आईटीआई से आगे निकले तो आरोप है कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक कर उनकी गाड़ी में रखे 75 हजार रुपये और रिवाल्वर लूट लिया।
विज्ञापन


इसके बाद वह कोतवाली सदर बाजार पहुंचे। कुछ ही देर बार पंकज के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। यहां उन्होंने तहरीर देकर आरोपियों को गिरफ्तार करने तथा लूटी गई रिवाल्वर और नकदी बरामद कराने की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुलिस का कहना है कि मामला लूट का नहीं, बल्कि झगड़े का है। बताया कि पंकज आहूजा की कार में पीछे चल रही बाइक टकरा गई थी। इसके बाद इनका बाइक सवारों के साथ झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान पंकज ने युवकों पर रिवाल्वर तान दी, जो बाइक सवारों ने छीन ली।


उधर, घटना के करीब तीन घंटे बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को दिल्ली रोड से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी गिरीश कुमार जयंत ने बताया कि पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। वादी को कोतवाली बुलाया गया है, जो उनकी पहचान करेगा, कि घटना में यही लोग शामिल थे या नहीं।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed