फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bride escorted to sleeping in-laws' house

लुटेरी दुल्हन ससुरालियों को बेहोश कर जेवर लेकर फरार

Sat, 08 Jul 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 08 Jul 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bride escorted to sleeping in-laws' house
दुल्हन का शिकार हुए पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के नानौता में तीन दिन पहले आई दुल्हन बृहस्पतिवार रात को ससुरालवालों को बेहोश कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो गई। बेहोशी की हालत में पति, सास व ननद को सीएसची पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार देर शाम तक उन्हें होश नहीं आया था। पीड़ित पक्ष ने थाने पर तहरीर देकर आरोपी दुल्हन को ढूंढने व उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की रहने वाली रूबी की मुलाकात नानौता थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक संजीव कुमार पुत्र कर्ण सिंह से हुई। युवती ने संजीव को बताया कि वह अनाथ है और उसकी शादी भी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाथ समझकर व युवती की बातों में आकर संजीव ने रूबी से शादी कर ली। दोनों की शादी बिल्कुल सादगी के साथ बीते मंगलवार को बिना दान दहेज के संपन्न हुई।

शादी के बाद दो दिन तक रूबी ससुराल में इस तरह रही कि उसने पति से लेकर सास-ससुर, ननद सहित अन्य परिजनों का मन जीत लिया। इसके बाद बृहस्पतिवार की रात बहू ने खुद खाना बनाया और ससुरालवालों को खिलाया।

उसने उपवास का बहाना बनाकर खुद खाना नहीं खाया। इसके बाद रूबी ने रात करीब 11 बजे घर के सभी सदस्यों को दूध में नशीला पदार्थ डाल कर पिला दिया, लेकिन खुद नहीं पिया। नशीला दूध पीने के बाद सास मेमो देवी, ननद कविता देवी, पति व ससुर कर्ण सिंह बेहोश हो गए। 

इसके बाद दुल्हन घर में रखे दो ननदों कविता व पिंकी देवी, सास व उसको शादी में चढ़ाए गए लाखों रुपये के जेवरात सहित हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई।

सुबह करीब 10 बजे तक भी घर के लोग नहीं उठे तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। उन्होंने जब घर के अंदर जाकर देखा तो दुल्हन फरार थी और सामान बिखरा हुआ पड़ा था, जबकि घर के चार सदस्य बेहोशी की हालत में पड़े थे।

काफी देर पानी पिलाने के बाद कर्ण सिंह को कुछ होश आया, जबकि संजीव उसकी मां और दोनों बहनें बेहोशी की हालत में थीं। सभी को सीएचसी में पहुंचाया गया। जहां घंटों उपचार के बाद भी जब उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। 


पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले की तहरीर देते हुए थानाध्यक्ष यशपाल सिंह से कार्रवाई की मांग की है। उधर बताया जा रहा है कि लुटेरी दुल्हन किसी गैंग की सदस्य है, जिसकी मदद से वह इस पूरी घटना को अंजाम देती है। इससे पूर्व भी वह कई लोगों से शादी कर उन्हें धोखा दे कर लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर फरार हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed