फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Boyfriend murdered girlfriend, bodies buried

प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर शव दफनाया

Sun, 19 Jun 2016 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट
ब्यूरो/अमर उजाला, बेहट Updated Sun, 19 Jun 2016 01:39 AM IST
विज्ञापन
प्रेमिका की बेवफाई से आहत प्रेमी ने ही उसकी धारदार हथियार से हत्या कर शव गड्ढे में दफना दिया। दो दिन से लापता चल रही महिला की तलाश में पुलिस ने जब शक के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर सख्ती की तो  उसने सारा राज उगल दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने महिला का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मिरगपुर पांजूवाला गांव निवासी विधवा  (40) दो दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। शनिवार को उसके बच्चों ने पुलिस से शिकायत की कि उनकी मां दो दिन से लापता है। पुलिस ने उसकी तलाश की तो पूछताछ के दौरान उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध होने का पता चला। 
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर महिला के प्रेमी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल दिया। उसने बताया कि दो दिन पहले रात में वह उसे खेत पर ले गया और वहां उसकी धारदार हथियार से हत्या कर उसका शव दफना दिया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर महिला का शव मिरगपुर पांजूवाला गांव के पास स्थित खेत से बरामद करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी हरिओम का विधवा होने के बाद से महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हरिओम ही रंजीता और उसके परिवार का खर्च उठा रहा था। कुछ दिन पहले से हरिओम को पता चला कि उसके किसी और के साथ संबंध बन गए है। उसकी बेवफाई से आहत होकर उसने उसकी हत्या कर शव को गड्ढे में दफना दिया था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed