{"_id":"58dea15f4f1c1bb01063f030","slug":"boy-s-dead-body-found-in-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर कॉल आते ही गया था युवक, छात्रा के फोटो के साथ बाग में लाश मिली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल पर कॉल आते ही गया था युवक, छात्रा के फोटो के साथ बाग में लाश मिली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
बिलखते छोटे भाई-बहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में बीकॉम के छात्र की हत्या कर शव आम के बाग में फेंक दिया गया। शव के पास मृतक के साथ लिया गया एक लड़की का फोटो भी मिला। उसके दाए हाथ पर किसी धारदार हथियार का गहरा घाव था। गले पर भी निशान थे। इससे पुलिस यही मानकर चल रही है कि हत्यारों ने वारदात को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया है। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तहरीर पर अज्ञात में हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
सिकंदरपुर गांव निवासी राहुल उर्फ विक्की (24) पुत्र सुरेश सहारनपुर के जनता रोड स्थित ड्रीम्स कॉलेज में बीकॉम फाइनल का छात्र था। बकौल सुरेश बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे खाना खाते समय राहुल के मोबाइल पर एक कॉल आई। उससे बात करने के बाद राहुल परिजनों को यह कहते हुए चला गया कि थोड़ी देर में आ जाएगा। जब वह देर रात तक भी वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। शुक्रवार की सुबह नौशेरा निवासी राव राहत अली के आम के बाग में उन्हीं के गांव का ठेकेदार निन्ना पहुंचा। उसने एक पेड़ के नीचे राहुल की लाश पड़ी देखी। उसने इसकी सूचना सिकंदरपुर के ग्रामीणों को दी।
परिजन एवं ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना मिर्जापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार राहुल के शव के पास से उसके साथ खींचा गया एक लड़की का फोटो, शराब का पव्वा, एक डिस्पोजल गिलास, एक पर्ची मिली जिस पर एक मोबाइल नंबर लिखा हुआ था। मृतक के बाएं हाथ पर किसी धार हथियार का गहरा घाव था और दाए हाथ की हथेली पर एक ब्लेड रखा था और गले पर निशान भी था। मौके पर जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को शव से कुछ दूरी पर एक पेड़ के नीचे एक मोबाइल व घड़ी मिली, जिनकी शिनाख्त मृतक के भाई ने की।
विज्ञापन
हैरत की बात यह है कि जिस जगह लाश थी, हाथ में गहरा घाव होने के बाद भी वहां खून की एक बूंद जमीन पर नहीं मिली। पुलिस प्रथम दृष्टया यहीं मानकर चल रही है कि हत्यारों ने राहुल की कहीं दूसरी जगह हत्या की और लाश को यहां लाकर डाल दिया। हत्या को प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मृतक के मोबाइल नंबर की कॉल डिटेल खंगाल रही है। सीडीआर आने के बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।