फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bookings made excuses cheating tent accessories

बुकिंग के बहाने ठग लिया टैंट का सामान

Mon, 25 Jul 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Bookings made excuses cheating tent accessories
अपराध - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में बेटे के जन्मदिन की पार्टी में सामान ले जाने के नाम पर एक ठग ने टैंट स्वामी से ढाई लाख रुपये के सामान की ठगी कर ली। ठग की काफी तलाश करने बाद कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान निवासी विपिन कुमार की नगर में ही जैन टैंट हाउस के नाम से दुकान है। 18 जुलाई को विशाल पुत्र वेदपाल नाम का एक युवक वहां पहुंचा उसने खुद को गांव जगरौली का रहने वाला बताते हुए अपने बेटे की 19 जुलाई की जन्मदिन की पार्टी के लिए सामान बुक किया।
विज्ञापन


इसके बाद वह करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का समान एक छोटे हाथी वाहन में भरकर अपने साथ लिवा ले गया। 20 जुलाई की सुबह जब विपिन गांव में टैंट का सामान लेने पहुंचा तो, वहां इस नाम का कोई ग्रामीण नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पता चलते ही विपिन के होश उड़ गए। प्रधान ने बताया कि इस नाम का कोई व्यक्ति गांव में नहीं रहता है। इसके बाद विपिन ने छोटे हाथी वाहन के चालक को पकड़ा, तो उसने बताया कि उक्त व्यक्ति ने उसका वाहन उत्तराखंड के थाना भगवानपुर के गांव रायपुर के लिए बुक किया था।


वह सारा सामान वहीं छोड़ कर आया है। विपिन चालक को लेकर रायपुर पहुंचा, लेकिन वहां भी विशाल नाम का कोई युवक नहीं मिला। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उधर, एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके लिए थाना भगवानपुर पुलिस से भी संपर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed