{"_id":"57b74def4f1c1b363c6eb988","slug":"boil-breaking-idol","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति खंडित करने से उबाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मूर्ति खंडित करने से उबाल
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 20 Aug 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
एसएसपी से मिलने के लिए पुलिस से नोकझोंक करते हिंदू कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के गांव बुड्ढाखेड़ा के शिव मंदिर में स्थापित शिव और पार्वती की मूर्तियों को असामाजिक तत्वों द्वारा खंडित करने से हिंदू संगठनों में उबाल है।
दोषियों पर कार्रवाई की मांग लेकर एसएसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं की पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से मिलकर घटना से अवगत कराते हुए दोषियों के विरुद्घ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।
हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता शुक्रवार को विपिन घसौती, अखिल वत्स, गौतम चौधरी, आलोक तुली और कुनाल राणा के नेतृत्व में एसएसपी से मिलने पुलिस लाइन पहुंचे।
वह सभी एसएसपी से मिलना चाहते थे, लेकिन बाहर तैनात पुलिसकर्मियों ने सभी को भीतर जाने की इजाजत नहीं दी। इस पर वह भड़क उठे। इसे लेकर उनकी पुलिसकर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई।
इसके बाद एसएसपी मनोज तिवारी से मिले कार्यकर्ताओं ने बताया कि असामाजिक तत्व लगातार मंदिरों में रखी मूर्तियों पर हमले कर माहौल खराब करने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
पहले देवबंद और उसके बाद रामपुर मनिहारान के गांव बुड्ढाखेड़ा में मूर्तियां खंडित कर आस्था पर प्रहार किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने रामपुर मनिहारान थाना इंचार्ज को हटाने और दोषियों का पता लगाकर जेल भेजने की मांग की। नहीं तो आंदोलन करने की चेतावनी दी। नीरज राठी, स्वामी तुली, अमित बहादरपुर, राजन यादव, पोपिन माधोपुर, अनुज सैनी, सौरभ राठी, आकाश धीमान, गौरव घसौती, अंशुल ठाकुर आदि थे।