फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Bodies found hanging

पंखे से लटका मिला शव

Mon, 16 May 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 16 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bodies found hanging
फाइनेंसर सुसाइड - फोटो : bureau
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र में एक महिला का शव पंखे पर लटका मिला। दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगाई गई थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


पति ने थाने में तहरीर दी है। इसमें मौत को आत्महत्या बताते हुए वजह भी बताई गई है। बेटी की मौत की सूचना पाकर अंबाला से सहारनपुर पहुंची उसकी मां सुरेंद्र कौर ने दामाद समेत चार लोगों पर प्रीति को मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


कुलदीप की ओर से थाना कुतुबशेर में दी गई तहरीर में कहा गया है कि उसकी पत्नी प्रीति कई दिन से तनाव में थी। रविवार की सुबह से ही वह गुमसुम थी। दोपहर करीब 12 बजे उसने कमरे में घुसकर पंखे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका पता तब चला, जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं निकली। कुछ देर बाद आवाज देने पर भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद उन्होंने मोहल्ले वालों की मदद से दरवाजे को तोड़ा।

अंदर देखा तो प्रीति दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। इसके बाद दुपट्टे को चाकू से काटकर उसे नीचे उतारा गया, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद मृतका के मायकेवालों को भी सूचना दे दी गई। पुलिस ने मायकेवालों के पहुंचने तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा था। उधर, थाना प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि मृतका के पति की ओर से तहरीर दी गई है।


उधर, प्रीति की मौत की सूचना पाकर अंबाला से सहारनपुर पहुंची उसकी मां सुरेंद्र कौर ने दामाद समेत चार लोगों पर प्रीति को मारने का आरोप लगाया। उसने बताया कि ससुराल वाले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान करते आ रहे थे। एक बार समझौता भी हुआ था, मगर उत्पीड़न बाद में भी जारी रहा। सुरेंद्र कौर का कहना था कि वह दोषियों को सजा दिलाने तक सहारनपुर नहीं छोड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed