फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Barmu Etawah police raids, arresting 45 million plunderer

भैरमऊ में इटावा पुलिस का छापा, 45 लाख लूटने वाला गिरफ्तार

Mon, 15 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, नकुड़ Updated Mon, 15 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
इटावा पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के गांव भैरमऊ में छापा मारकर मकान से करीब 22 लाख रुपये की नगदी के साथ युवक को पकड़ा है। बताया जाता है कि करीब एक सप्ताह पूर्व इटावा के एक एटीएम में रुपये डालते समय करीब बदमाशों ने 45 लाख रुपये की लूट की थी, जिसमें एक आरोपी गांव भैरमऊ का बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चार फरवरी को इटावा के एक एटीएम में रुपये डालते वक्त बदमाशों ने बैंक कर्मियों और गार्ड को आतंकित करते हुए करीब 45 लाख रुपये लूट लिए थे। शनिवार की रात इटावा पुलिस अपने साथ लूट के दो आरोपियों को साथ लेकर कोतवाली क्षेत्र के गांव भैरमऊ में पहुंची और दबिश देकर गांव से चार युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

 
इटावा पुलिस ने पकड़े गए युवकों से काफी देर तक पूछताछ की। इसके बाद एक युवक की निशानदेही पर एक घर से करीब 22 लाख रुपये बरामद किए। ग्रामीणों के अनुसार बरामद की गई नगदी प्लास्टिक के कट्टों में भरी हुई थी। ग्रामीणों के अनुसार इटावा पुलिस ने हिरासत में लिए गए चारों युवकों में से तीन युवकों को तो पूछताछ के बाद छोड़ दिया, जबकि एक युवक को नगदी सहित साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात हुई इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। क्षेत्र में दिनभर यह बात चर्चा का विषय बनी रही। उधर, एसओ सुशील सैनी ने बताया कि इटावा पुलिस गांव भैरमऊ में छापामारी कर नगदी और आरोपी को साथ ले गई है। इसकी जानकारी उन्हें मिली है। इटावा पुलिस ने कोतवाली में इसकी आमद नहीं करायी थी। इसीलिए अधिक जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed