{"_id":"56fec14c4f1c1bb943f00105","slug":"banquet-hall-of-child-abduction","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक्वेट हॉल से बच्ची का अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक्वेट हॉल से बच्ची का अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
kidnapper
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित बैंक्वेट हॉल पर्ल पैलेस से तीन साल की बच्ची का अपहरण कर लिया गया। बच्ची अपने परिवार के साथ शादी में आई हुई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से अपहरणकर्ता की पहचान कर ली है। साथ ही उसकी फोटो सार्वजनिक भी कर दी है।
पुलिस बच्ची को सकुशल बरामद करने में जुट गई है। उधर, किसी अनहोनी की आशंका की वजह से बच्ची के परिजनों का बुरा हाल है।मोहल्ला पक्काबांस निवासी शाहरूख ई-रिक्शा चलाता है।
बृहस्पतिवार की रात वह पत्नी और बच्चों के साथ कुतुबशेर क्षेत्र स्थित पर्ल पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने आया था। रात करीब सवा 11 बजे जब भोजन शुरू हुआ तो शाहरूख और उनकी पत्नी खाने में व्यस्त हो गए।
विज्ञापन
ऐसे में तीन साल की बच्ची जैनब उनसे अलग हो गई, जो खेलते हुए पैैलेस से बाहर आ गई। कुछ देर बार शाहरूख और उसकी पत्नी बच्ची को तलाशने लगे। काफी देर तक बच्ची का पता न लगने पर वह परेशान हो उठे।
घंटों बाद भी बच्ची का पता नहीं लगने पर उन्होंने थाना कुतुबशेर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बैंक्वेट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बच्ची का पता लगाने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में एक युवक बच्ची को बाहर ले जाता नजर आ रहा है।
इतना ही नहीं अपहरणकर्ता ने बच्ची को अगवा करने से पहले शादी में भोजन भी किया। अपहरणकर्ता की उम्र 25 साल के आसपास बताई जा रही है। वह कौन था और उसने बच्ची को क्यों उठाया। यह अभी बड़ा सवाल बना हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान कर ली है। शादी वाले परिवार और शादी में शामिल रहे अन्य लोगों से अपहरणकर्ता की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे पता चल सके कि वह कहां का रहने वाला है।
उधर, बच्ची के अपहरण के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्हें बच्ची के साथ किसी अनहोनी घटना होने का डर सता रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही थाना जनकपुरी क्षेत्र में तीन महीने के एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। अगले दिन उसका शव मानकमऊ स्थित बड़ी नहर में पड़ा मिला था।
थाना कुतुबशेर प्रभारी शैलेंद्र शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से अपहरणकर्ता की पहचान हो चुकी है। बच्ची को सकुशल बरामद कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।