{"_id":"6ac6aed4170dc36455098c1c","slug":"assault-over-opposition-to-road-construction-on-inhabited-land-fir-registered-against-eight-people-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-169717-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: आबादी की जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करने पर मारपीट, आठ पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: आबादी की जमीन पर सड़क बनाने का विरोध करने पर मारपीट, आठ पर प्राथमिकी
विज्ञापन
तरयासुजान। सलेमगढ़ के पैठानी टोला निवासी अनुसूचित जाति की महिला की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसकी आबादी की जमीन पर जबरन सड़क और खड़ंजा बना रहे थे। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उसके साथ मारपीट की गई।
गांव के निवासी सुशीला ने बताया कि पहले उपजिलाधिकारी और तहसीलदार तमकुहीराज को प्रार्थना पत्र देकर निर्माण रुकवाने की मांग की थी। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया था। आरोप है कि इसी रंजिश में 16 अगस्त को आरोपी दोबारा लाठी-डंडे और कुदाल लेकर सड़क बनाने लगे। विरोध करने पर सुशीला और उसे बचाने आई उसकी सास चंपा देवी के साथ मारपीट की गई और जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया गया।
मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने शारदा, राजेश, अनिल, गुड्डू, रामपति, बृन्दा, प्रजा और रेखा के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच-पड़ताल की जा रही है।