फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allegation of holding a young woman captive and raping her for 20 days

Prayagraj News: युवती को बंधक बनाकर 20 दिन तक दुष्कर्म का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 08 Oct 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Allegation of holding a young woman captive and raping her for 20 days
क्षेत्र की एक युवती ने तीन लोगों पर अपहरण और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का एक युवक से पहले से परिचय था, जिसने शादी का वादा किया था।
विज्ञापन

युवती के आरोप के अनुसार, 13 जुलाई की शाम करीब पांच बजे आरोपी युवक अपने दो साथियों संग आया। उन्होंने युवती को जबरन चारपहिया वाहन में बैठाया और मुंह दबा दिया। आरोपी उसे प्रयागराज ले गए, फिर महाराष्ट्र के नासिक ले गए। नासिक में उसे करीब 20 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया। मुख्य आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती किसी तरह वहां से भाग निकली, पर रास्ते में आरोपियों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। दोबारा पकड़े जाने पर उसके साथ गालीगलौज और मारपीट की गई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपियों ने मोबाइल फोन से फोटो, वीडियो नष्ट किए और सोने के जेवर भी ले गए। पीड़िता बुधवार शाम मऊआइमा थाने पहुंची, जहां महिला पुलिस ने बयान की वीडियोग्राफी की। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच और आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed