फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Audacity: A young man stabbed in the stomach

दुस्साहस ः युवक के पेट में चाकू घोंपा

Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jun 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Audacity: A young man stabbed in the stomach
Young man carrying knife - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव में मुकदमे में गवाह युवक को तीन लोगों नेे पेट में चाकू मारकर गंभीर घायल कर दिया और फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल युवक को थाने लेकर पहुंचे। थाना पुलिस ने घायल युवक को नानौता अस्पताल भर्ती कराया है। 
विज्ञापन


मंगलवार की दोपहर बाद झबीरन गांव निवासी 25 वर्षीय सुनील पुत्र भंवर सिंह देवबंद-नानौता रोड स्थित जहारवीर गोगा म्हाड़ी के पास जंगल में घास काटने गया था।

इसी बीच मुंह पर कपड़ा लपेटे तीन लोग उसके पास पहुंचे और मुकदमे में गवाही न देने की धमकी देते हुए उसके पेट में चाकू घोंप दिया। इससे सुनील गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते हुए मौके पर पहुंचे और गंभीर अवस्था में पड़े सुनील को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने घायल को नानौता चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक सुनील न्यायालय में विचाराधीन दहेज के एक मुकदमे में गवाह हैं। थाना प्रभारी सीपी कठेरिया का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed