फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Arrested, accused of blackmail

ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 22 Oct 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 22 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Arrested, accused of blackmail
दुष्कर्म का आरोपी अफसार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर उसकी वीडियो बनाने एवं वीडियो क्लिप से उसे ब्लैकमेल कर महीनों तक हवस का शिकार बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


शहर के एक गर्ल्स कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा ने नवादा रोड स्थित मिलन विहार चूना भट्टी निवासी अफसार उर्फ टुन्नू पर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने एवं उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना कुतुबशेर में आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट तहत मुकदमा दर्ज कराया था। मामला अलग-अलग संप्रदाय का होने के चलते पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। पुलिस ने शुक्रवार को चूनाभट्टी के पास से आरोपी अफसार उर्फ टुन्नू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से उस मोबाइल को भी कब्जे में ले लिया है, जिससे उसने छात्रा का वीडियो बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया है। मोबाइल को जांच के लिए फोरेसिंक लैब में भेजा जा रहा है। मामला सही पाया गया तो आईटी एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जाएगी।

खबर छपते ही डिलीट कर दिया वीडियो
सहारनपुर। एसएसपी मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी अफसार ने छात्रा को ब्लैकमेल करने के लिए मोबाइल से बनाए गए वीडियो को मामला सार्वजनिक होते ही फंसने के डर से डिलीट कर दिया है। इस समय मोबाइल में कोई वीडियो नहीं है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि उसने डर से वीडियो डिलीट कर दिया है। इसलिए जांच के लिए मोबाइल एक्सपर्ट के पास भेजा गया है।


चाकू समेत गिरफ्तार   
सहारनपुर। मंडी पुलिस ने इंद्रा चौक निवासी शोएब निवासी एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। इसके अलावा मंडी समिति से सलीम निवासी कातला थाना चिलकाना एवं मुमत्याज निवासी दानिश कालोनी को चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed