फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Fruit vendors beat up sanitation workers; in protest, garbage was dumped to block the road.

Jhansi News: फल विक्रेताओं ने सफाईकर्मियों को पीटा, विरोध में कचरा डालकर लगाया जाम

Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Fruit vendors beat up sanitation workers; in protest, garbage was dumped to block the road.

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार में शुक्रवार को सुबह सफाई कार्य के दौरान धूल उड़ने से हुई बहस के बाद फल विक्रेताओं ने नगर निगम के सफाई कर्मी और हवलदार के साथ मारपीट कर दी। इससे हवलदार को खून निकलने लगा। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मियों ने गुरुनानक चौक के पास कचरा डालकर एक घंटे तक सड़क जाम कर दी। पुलिस, नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। प्रेम नगर थाना पुलिस ने देर रात दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सफाई कर्मचारी मार्गों की सफाई के लिए सीपरी बाजार पहुंचे। रसबहार तिराहे के पास झाड़ू लगाने के दौरान धूल उड़ने लगी तो आसपास मौजूद फल विक्रेता टोकाटाकी करने लगे। स्थानीय पार्षद दिनेश प्रताप सिंह ने बताया गया कि सफाई कर्मचारी अभिषेक से फल विक्रेता ने कहा कि सुबह तड़के सफाई कर लिया करो। इस पर दोनों के बीच बहस होने लगी।
विज्ञापन

बहस बढ़ने पर फल विक्रेताओं ने अभिषेक की पिटाई कर दी। इस पर सफाई कर्मी ने हवलदार बृजेश को सूचना दी। हवलदार के मौके पर पहुंचने पर फल विक्रेताओं ने उस पर भी हमला बोल दिया। मौके पर मौजूद एक सफाई कर्मी के भाई मनोहर ने बताया कि विक्रेताओं ने चाकू आदि से हमला बोल दिया। इससे हवलदार को चोट लग गई और खून बहने लगा। उन्हें भी पीटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपरी बाजारा थाना पुलिस ने प्रेमनगर जाने के लिए बोला, तो भड़क गए सफाई कर्मी
घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपी फल विक्रेता मौके से फरार हो गए। इसके बाद तहरीर देने के लिए सफाई कर्मी सीपरी बाजार थाने पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल प्रेमनगर थाने का बताते हुए वहां जाने के लिए कहा। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने गुरु नानक चौक के पास एक ट्रॉली कचरा डाल दिया। फिर आड़ी-तिरछी गाड़ियां लगाकर सड़क जाम कर दी और जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। सूचना पर अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव, सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार भी मौके पर पहुंच गए। अपर नगर आयुक्त के फोन करने पर सीपरी बाजार और प्रेमनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई का आश्वासन देने पर करीब एक घंटे बाद जाम खुला।


ठेले हटवाए जाएंगे
अपर नगर आयुक्त राहुल कुमार यादव का कहना है कि सीपरी बाजार ओवरब्रिज के नीचे दोनों तरफ अवैध रूप से लगने वाले फल के ठेलों को हटवाया जाएगा। हवलदार और सफाई कर्मी के साथ मारपीट करने वाले फल विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने देर रात दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।

सफाई कर्मियों से मारपीट करने वालों पर हो कार्रवाई
स्थानीय निकाय सफाई कर्मचारी संघ ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने कहा कि सीपरी बाजार पक्के पुल के पास सफाई हवलदार बृजेश और मनोहर के साथ फल विक्रेताओं द्वारा मारपीट की गई। संघ इस घटना की कड़ी निंदा करता है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed