फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जांच रिपोर्ट शासन को भेजी, अब होगी एफआईआर

जांच रिपोर्ट शासन को भेजी, अब होगी एफआईआर

Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
जांच रिपोर्ट शासन को भेजी, अब होगी एफआईआर
जांच रिपोर्ट शासन को भेजी, अब होगी एफआईआर
विज्ञापन

सहारनपुर। बेहट क्षेत्र के बादशाही बाग में फर्जी तरीके से कादरिया उल उलमा एंग्लो मदरसा संचालित करने के नाम पर 58 लाख रुपये हड़पने के मामले की जांच पूरी हो गई है। विभाग ने जांच रिपोर्ट शासन को भेज दी है। अब शासन के निर्देशानुसार कार्रवाई होगी।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी शरद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि घोटाले की जांच पूरी हो गई है। उनके द्वारा रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। विभागीय सूत्र बताते हैं कि जांच में शासन को बताया गया कि किन-किन खातों के जरिए सरकारी पैसा हड़पा गया है। ऐसे 250 खातों की सूची शासन को भेजी गई है। खातों से पैसा निकालने वाले लोगों के नामों का भी उल्लेख किया गया। इसके साथ ही बताया कि मदरसा वर्ष 2012 में बंद हो गया था। लेकिन कुछ लोगों ने मिलीभगत से कागजों में मदरसे का संचालन दर्शाया। इसमें पूर्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने अनियमितताएं बरतीं। इसी वजह से कुछ लोगों ने सरकारी अनुदान प्राप्त कर 58 लाख रुपये का घोटाला कर दिया। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ही जल्द नामजद तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इसके साथ ही एक-एक पैसे की रिकवरी भी होगी। इस मामलें में 11 से अधिक लोग जेल जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed