{"_id":"5c9d0f60bdec22145b20ea8f","slug":"91553796960-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर ढहाने वाले एक दर्जन लोगों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहारनपुर। किशोरी को भगाने के आरोपी युवक का घर तोड़ने के मामले में पुलिस एक दर्जन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। हालांकि दहशत के चलते युवक के परिजन थाने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
नगर कोतवाली के मोहल्ला इंद्रा कालोनी में किशोरी को भगाने के आरोपी सौरभ को पुलिस ने तीन दिन पूर्व गिरफ्तार कर लिया था। घटना से आक्रोशित किशोरी पक्ष के लोगों ने मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ मिलकर सौरभ का घर तोड़ दिया और सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ सामान उठाकर ढमोला नदी में भी फेंक दिया। सौरभ के परिजन जान बचाकर वहां से भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बुधवार को पुलिस सौरभ के परिजनों की ओर से तहरीर आने का इंतजार करती रही। लेकिन दहशत के चलते कोई भी परिजन थाना नहीं पहुंचा। पुलिस बृहस्पतिवार को फिर मौके पर पहुंची, जहां सौरभ का पिता श्याम मिला। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की। नगर कोतवाली प्रभारी ब्रिजेश प्रताप सिंह का कहना है कि लगभग एक दर्जन लोगों ने श्याम के घर को तोड़ा है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सौरभ के पिता श्याम से इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कहा है। अभी तक तहरीर नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।