Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Former MLA Kushagra, his father, and 35 others face multiple allegations, including land grabbing.

Budaun News: पूर्व विधायक कुशाग्र व उनके पिता सहित 35 लोगों पर जमीन पर कब्जा करने सहित कई आरोप

Thu, 19 Nov 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Kushagra, his father, and 35 others face multiple allegations, including land grabbing.
बदायूं। इस्लामनगर क्षेत्र के गांव सिठौली निवासी मंजुल सिंह ने अपनी कीमती जमीन पर आंबेडकर पार्क के नाम पर जबरदस्ती कब्जा करने, खेत में ट्यूबवेल पर तोड़फोड़-लूट और जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, उनके पिता योगेंद्र सागर, दरोगा समेत 35 के खिलाफ सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव सिठौली निवासी मंजुल सिंह ने वकील के जरिए दर्ज कराए परिवाद में बताया कि वह पति के साथ गांव में रहकर खेती करके जीवन यापन करती हैं। उनके बेटे बाहर रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2017 में 1.338 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी, उस पर वह काबिज भी हैं। उनका मकान गांव के अनुसूचित जाति बाहुल्य मोहल्ले में है।
विज्ञापन

आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग प्रवृत्ति के लोग उनकी कीमती जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। दबंग कहते हैं कि कुशाग्र सागर और योगेन्द्र सागर हमारे नेता हैं। आरोप है कि सितंबर 2025 में दबंगों ने खेत में लगे ट्यूबवेल पर तोड़फोड़ की और सामान लूट लिया। उन पर जानलेवा हमला भी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के लोग शोर मचाते हुए आए, जिसके बाद आरोपित खेत व ट्यूबवेल से लूटा सामान लेकर भाग गए थे। कहा कि उसी समय दारोगा ने उसके बीमार पति शेर सिंह यादव को घर से लाइसेंसी राइफल लेकर खेत पर बुलाने के लिए सिपाही भेजा। उन्होंने पति को बीमार हालत में खेत पर बुलाने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन दारोगा नहीं माना। दरोगा ने लाइसेंसी राइफल मैगजीन में पड़े पांच कारतूसों के साथ ले ली और इसके बाद जमा नहीं की। आरोप है कि आरोपियों ने जबरन आंबेडकर पार्क बनाने के नाम पर खेत पर कब्जा कर लिया।
उन्होंने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को पुलिस में प्रार्थना पत्र भी दिया लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की और न ही उसकी लाइसेंसी राइफल वापस की। तब उन्होंने न्यायालय में परिवाद दायर कराया है। मामले में न्यायालय ने सुनवाई शुरू कर दी है। इधर, इस संबंध में पूर्व विधायक कुशाग्र सागर का पक्ष लेने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर कॉल की लेकिन बात नहीं हुई। इधर, सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि कोर्ट से अभी जांच करने के संबंध में कोई आदेश नहीं मिला है। ही महिला की ओर से थाने में कोई प्रार्थना पत्र दिया गया है।


---
ग्राम समाज की जमीन पर करीब ढाई साल पहले कुछ लोगों ने कब्जा किया था। ग्रामीणों ने जमीन पर कब्जे का विरोध किया तो ग्रामीणों की मदद की थी। इसी कारण से दूसरा पक्ष आरोप लगा रहा है। आरोप लगाने वाले भू-माफिया हैं। वह मेरे पिता पर भी आरोप लगा रहे हैं, जबकि वह तो पांच साल से जेल में हैं। - कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed