Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   After returning from Muscat, Wahid turned to a life of crime; he is named as an accused in 35 FIRs registered across 4 districts.

Ghazipur News: मस्कट से लौटकर अपराध की राह पर चला वाहिद, 4 जिलों में दर्ज 35 मामलों में एफआईआर में आरोपी

Thu, 19 Nov 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
After returning from Muscat, Wahid turned to a life of crime; he is named as an accused in 35 FIRs registered across 4 districts.
पुलिस मुठभेड़ में मारा गया बदमाश-----मृतक वाहिद अंसारी की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
मनिहारी। अंबेडकरनगर में मंगलवार देर रात मुठभेड़ में मारा गया जिले के बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी करीब दस साल पहले मस्कट से गांव लौटा था। गाजीपुर, गोरखपुर, आजगढ़, वाराणसी में वाहिद के खिलाफ 35 मामलों में प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

मस्कट में करीब ढाई साल तक सिलाई का काम करने वाला बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी वापस लौटा तो उसकी जिंदगी की दिशा बदल गई। पुराने साथियों के संपर्क और गलत संगत के बाद उसने लूट और छिनैती जैसी घटनाओं से अपराध की दुनिया में कदम रखा। धीरे-धीरे उसका नाम हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामलों में सामने आने लगा। गाजीपुर के अलावा आजमगढ़, वाराणसी और गोरखपुर तक उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई।
विज्ञापन

बहरियाबाद के थाना प्रभारी वासुदेव प्रसाद ने बताया कि 23 दिसंबर 2017 को पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली। पुलिस के सीसीटीएनएस रिकॉर्ड के मुताबिक, उसके खिलाफ कुल 35 एफआईआर दर्ज है। पुलिस दस्तावेजों के मुताबिक, वर्ष 1994 में जन्मे वाहिद ने बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर से पढ़ाई की थी। रोजी-रोटी की तलाश में बड़े भाई के साथ मस्कट गया। वापस आने के बाद वह पुराने साथियों के संपर्क में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 के आसपास पलहना में मोबाइल की दुकान में लूट की वारदात में उसका नाम पहली बार आया। यहीं से उसने अपराध दुनिया में कदम रखा। इसके बाद सादात थाना क्षेत्र में मिठाई कारोबारी हरिवंश यादव की हत्या में उसका नाम पहली बार प्रकाश में आया। उसके बाद वाहिद एक के बाद एक कई आपराधिक घटनाओं में उसका नाम सामने आया। पुलिस रिकॉर्ड में बहरियाबाद, सादात, सैदपुर, करीमुद्दीनपुर और जंगीपुर थानों में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
आजमगढ़ के जहानागंज, गंभीरपुर और रानी की सराय तथा वाराणसी के सारनाथ थाने में भी उसके खिलाफ मामले दर्ज थे। जबकि गोरखपुर के कैंट थाने में भी वह वांछित हो गया। इनमें हत्या के प्रयास, लूट, आपराधिक साजिश, डकैती और अवैध हथियारों से जुड़े मुकदमे शामिल हैं।
000
चार बार जेल व छह बार हुआ था गिरफ्तार
पुलिस रिकार्ड के अनुसार वाहिद अंसारी को छह बार पुलिस ने गिरफ्तार किया था और चार बार जेल गया था। इस दौरान वह दो बार बलिया जेल में भी रहा था। वर्ष 2026 में आजमगढ़ के जहानागंज क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान अवैध शस्त्र और लूट के गहनों के साथ उसकी गिरफ्तारी हुई थी। जेल से छूटने के बाद भी वह घर से बाहर रहा। करीब डेढ़ वर्ष पहले पुलिस ने उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई की थी।
000
हथियारों के सप्लायर व कांट्रैक्ट किलर के तौर पर थी पहचान
पुलिस के मुताबिक, वाहिद पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई करता था और सुपारी लेकर हत्या करने वाले गिरोहों से जुड़ा था। इसलिए उसकी पहचान हथियारों का सप्लायर व कांट्रैक्ट किलर के तौर पर थी। ग्रामीणों ने बहरियाबाद बाजार में उसके नाम से वसूली होने का भी आरोप लगाया है।

000
सात साल से दूर था बेटा, मौत की खबर लेकर पहुंचे पुलिसकर्मी तो छलका मां का दर्द

-मां बोली- बचपन में अच्छा था व्यवहार, गलत संगत ने बदल दी जिंदगी

भाई ने कहा- साढ़े चार-पांच साल से पत्नी और परिवार से भी नहीं था संपर्क

संवाद न्यूज एजेंसी

मनिहारी। जिस बेटे को मां ने बचपन में अच्छे व्यवहार के साथ बड़ा होते देखा, मुठभेड़ में मारे जाने की खबर सुनकर मां खुर्शिदा बेगम ने कहा कि गलत संगत ने उसे बिगाड़ दिया।
बहरियाबाद निवासी वाहिद अंसारी पिछले करीब सात वर्षों से घर से दूर था। परिवार से उसका संपर्क भी लगभग टूट चुका था। बुधवार सुबह बहरियाबाद पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और परिजनों को उसके मुठभेड़ में मारे जाने की सूचना दी।
मां के मुताबिक, बचपन में वाहिद का व्यवहार अच्छा था। मां ने बताया कि वाहिद अपनी ससुराल की तरफ ही रहता था। उसकी शादी की जानकारी परिवार को थी और घर के लोग शादी में शामिल भी हुए थे। पत्नी कभी-कभार एक-दो दिन के लिए घर आती थी।
बड़े भाई इकबाल अहमद के मुताबिक, वाहिद करीब आठ-दस साल पहले अपराध की दुनिया में उतर गया था। पिछले सात-आठ वर्षों से घर छोड़कर बाहर रह रहा था। परिवार से उसका कोई संपर्क नहीं था।
--------------------------------------------------

2022 में हुई थी शादी
वाहिद की शादी वर्ष 2022 में सुल्तानपुर निवासी अजरा बानो से हुई थी। उसकी दो बेटियां आयजा(3) और अमीरा(1.5) हैं। बड़े भाई इकबाल के मुताबिक, वाहिद आखिरी बार वर्ष 2016 में गांव आया था। इसके बाद वह परिवार से दूर होता चला गया। पुलिस उसकी तलाश में घर भी पहुंचती रही। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसके घर पर कुर्की की कार्रवाई कर उसे सीज किया गया था।
000
पिता और भाई गए अंबेडकर नगर
बुधवार सुबह करीब आठ बजे बहरियाबाद थाने की पुलिस ने वाहिद की मौत की सूचना परिजनों को दी। इसके बाद पिता अबूबकर अंसारी और भाई जमशेद अंसारी अंबेडकरनगर के लिए रवाना हुए।
-----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed