फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   15 दिन में निकल गए 2.66 करोड़, अफसरों को नहीं लगा पता

15 दिन में निकल गए 2.66 करोड़, अफसरों को नहीं लगा पता

Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
15 दिन में निकल गए 2.66 करोड़, अफसरों को नहीं लगा पता
15 दिन में निकल गए 2.66 करोड़, अफसरों को नहीं लगा पता
विज्ञापन


सहारनपुर। भूमि अध्याप्ति अधिकारी के सरकारी खातों से 15 दिन में 2.66 करोड़ रुपये फर्जी चेकों से निकाल लिए गए। इतना ही नहीं, फर्जी चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए, लेकिन अफसरों की इसकी भनक तक नहीं लग सकी। घटना पुलिस के लिए चुनौती है तो संबंधित विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया है। इससे पूर्व भी सरकारों खातों से रुपये निकालने के मामले सामने आते रहे हैं।

हाई लेवल सिक्योरिटी प्रिंट चेक के जरिए विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी के सरकारी खाते से करीब दो करोड़ 66 लाख रुपए निजी खातों में स्थानांतरित करना बड़ा फर्जीवाड़ा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण देहरादून की ओर से मुजफ्फरनगर हरिद्वार मार्ग में जमीन अधिग्रहण के लिए भुगतान होने वाले खाते से यह फर्जीवाड़ा किया गया। चार फर्जी चेकों से पैसा निकाल लिया गया। खास बात यह है कि जहां पैसे निकाले गए हैं, वहां के बैंककर्मी भी फर्जी चेकों को नहीं पकड़ पाए हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक यह गैंग पहले भी सरकारी खातों से रुपये निकाल चुका है। मगर, पुलिस आज तक गैंग को चिंहित नहीं कर पाई है। हाई सिक्योरिटी प्रिंट चेक के जरिए यह फर्जीवाड़ा होने की बात सामने आ रही है। फर्जी चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर पर भी किए गए। सिटी मजिस्ट्रेट और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी राजेश कुमार अन्य सभी चेकों के भुगतान रुकवा दिए गए हैं। जिन लोगों के खातों में पैसा ट्रांसफर हुआ है। उनकी तलाश के पुलिस के साथ टीमों को गठन कराया गया है। सरकारी पैसे की रिकवरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed