{"_id":"5a4d319f4f1c1bc20a8b6577","slug":"91515008415-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप
Updated Thu, 04 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उसके दूसरे पति ने सभी को जूस में नशीला पदार्थ खिलाकर गहरी नींद में सुला दिया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद आरोपी अपनी पहली पत्नी के पास भाग गया।
महिला का आरोप है कि 22 नवंबर 2004 को उसने पहले पति से तलाक के बाद दूसरी शादी कर ली। उस समय उसके पास दो साल की उसकी बेटी थी। उसकी मां बुजुर्ग है और भाई विकलांग है। जिस कारण परिवार के पालन पोषण के लिए दूसरी शादी की, लेकिन शादी के बाद उसे पता चला कि उसके पति की पहले ही शादी हो चुकी है और उससे तलाक भी नहीं है। लेकिन वह मजबूरी में सहती रही। दूसरे पति से भी उसे एक बेटा और एक बेटी पैदा हुए। आरोप है कि 31 जनवरी की शाम को उसका पति जूस लेकर आया और सभी को नए साल की खुशी में जूस पीने के लिए कहा। उसकी बेटी को छोड़कर सभी ने जूस पिया। जूस पीने के बाद पूरा परिवार गहरी नींद में सो गया। जिसके बाद उसके पति ने अपनी सौतेली बेटी के साथ दुष्कर्म किया। सुबह होने पर बेटी ने उसे रोते हुए बताया कि पिछले एक साल में कई बार उसके सौतेले बाप ने पूरे परिवार की हत्या की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बारे में उसने महिला हेल्पलाइन एवं 100 नंबर पर सूचना दी। महिला पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन उसका पति पहले ही फरार हो गया। इस मामले में महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी को गिरफ्तार करने और बेटी का मेडिकल कराए जाने की मांग की है।