{"_id":"5a4149a54f1c1b95188bbec6","slug":"91514228133-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के वाहन काटने गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के वाहन काटने गिरोह का भंडाफोड़
Updated Tue, 26 Dec 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के वाहन काटने गिरोह का भंडाफोड़
गंगोह। पुलिस ने एक गोदाम पर छापामारी कर चोरी के वाहन काटने वाले गिरोह को भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो बदमाश मौके से पकड़ लिए गए, जबकि तीन भाग निकले। मौके से कटी हालत में कई वाहन बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है।
कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसएसआई संजीव यादव ने टीम के साथ तीतरों बाईपास मार्ग पर स्थित एक गोदाम पर छापामारी की। वहां चोरी के वाहनों को काटकर उनके पुर्जों को अलग किया जा रहा था। पुलिस को देख वहां मौजूद लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनमें मोहल्ला छत्ता निवासी इरशाद पुत्र इकराम और गुलाम औलिया निवासी इमरान पुत्र अल्ला बख्श शामिल हैं, जबकि उनके साथी मेहरबान, आकिल और बिलाल भाग निकले। गोदाम से दो मारुति 800 और एक मैजिक वाहन सहित अनेक वाहनों के इंजन एवं पुर्जे आदि कटी हालत में बरामद किए गए। पुलिस आरोपियों को बरामद सामान सहित कोतवाली ले आई। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।