{"_id":"5a1865ba4f1c1b87698bd94d","slug":"91511548346-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहूकार ने मकान कब्जाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहूकार ने मकान कब्जाया
Updated Sat, 25 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़गांव (सहारनपुर)। एक साहूकार ने कर्ज वसूल करने के लिए कर्जदार के भाई के घर पर ताला लगाकर उसके बच्चों को घर से बाहर कर दिया। बेघर हुए पीड़ित ने बच्चों सहित थाने पहुंच कर तहरीर दी है।
जड़ौदा पांड़ा निवासी संजीव पुत्र ब्रह्मदत्त के भाई सुशील ने कई वर्ष पूर्व गांव के ही एक साहूकार से कर्ज लिया था। सुशील द्वारा कर्ज अदा न करने पर शुक्रवार को साहूकार ने दबंगई दिखाते हुए संजीव के मकान पर पहुंचकर उसके बच्चों को घर से बाहर निकालकर ताला लगा दिया। बेघर हुए पीड़ितों ने चौकी पुलिस में गुहार लगाई तो उसे वहां से टरका दिया गया। बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह का कहना है कि लेनदेन का मामला बताया जाता है। जांच की जा रही है। यदि आरोप सही पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।