फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला लेनदेन का निकला

अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला लेनदेन का निकला

Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला लेनदेन का निकला
अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मामला लेनदेन का निकला
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना पर पुलिस की टीम रातभर दौड़ लगाती रही। लेकिन बाद में मामला सिर्फ लेनदेन का ही निकला। पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शनिवार देर रात 11.45 बजे अमरपुरनैन गांव निवासी संजय ने पुलिस को फोन कर सूचना दी कि फुलासी गांव के कुछ लोगों ने उसके साथी सलीम के ऊपर फायरिंग की और वह उसका अपहरण करके ले गए। जानकारी मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में सीओ सिद्धार्थ और कोतवाली के एसएसआई देवेंद्र कुमार फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उन्हें संजय खड़ा मिला। पूछताछ करने पर संजय ने फुलासी गांव निवासी जहांगीर, सूफियान और जीशान पर अपहरण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

जब पुलिस इन लोगों के घर पहुंची तो वे वहां सोते हुए मिले। आस-पड़ोस के लोगों ने बताया कि संजय और सलीम यहां आए थे। पैसे के लेनदेन को लेकर उनके बीच कहासुनी भी हुई थी। एसएसआई देवेंद्र कुमार के मुताबिक जब वह सलीम के घर पहुंचे तो वह भी घर में सोता हुआ मिला। कोतवाली लाकर संजय से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि जहांगीर पर उसके 25 हजार रुपये हैं जबकि सलीम के 31 हजार रुपये उधार चल रहे हैं। हर बार पैसे मांगने पर वह टालमटोल कर देता है। इसके चलते ही उसने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। एसएसआई ने बताया कि रविवार को संजय को छुड़ाने के लिए कोतवाली में नेताओं का जमावड़ा लगा रहा। लेकिन पुलिस को झूठी सूचना देकर परेशान करने के चलते संजय का आईपीसी की धारा 151 में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed