फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   विवाहिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

विवाहिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
सहारनपुर। नकुड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने गांव के ही चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने आरोपियों पर पति के साथ मारपीट करने तथा पुलिस पर भी दस दिन में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

नकुड़ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने आरोप लगाया है कि तीन अगस्त को सुबह साढ़े छह बजे जब वह घर में अकेली थी, उसी समय गांव के चार युवक उसके घर में जबरन घुस आए और आते ही उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और उसे जबरन पकड़कर घर के अंदर वाले कमरे में ले गए। उसके मुंह को बांध दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए चारों ने ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उनके चंगुल से छूटकर किसी प्रकार उसने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और आरोपियों से उसे छुड़ाया। भागते हुए आरोपी उसके गले से सोने की चेन भी तोड़कर ले गए।
विज्ञापन

जब उसका पति और वह शिकायत करने के लिए थाना जाने लगे तो आरोपियों ने रास्ते में उन्हें घेर लिया और शिकायत करने पर उन्हें ही झूठे केस में बंद कराने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर दी। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। उसने खुद ही अस्पताल जाकर अपना उपचार कराया। डाक्टर ने बिना पुलिस के मेडिकल करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि 10 अगस्त को आरोपियों ने उसके पति पर हमला कर दिया और शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने के लिए उसके साथ मारपीट की। इस मामले में महिला ने एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed