{"_id":"598619284f1c1b5f418b494d","slug":"91501960488-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद बारह हजार का ईनामी हारुन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ के बाद बारह हजार का ईनामी हारुन गिरफ्तार
Updated Sun, 06 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ के बाद 12 हजार का ईनामी हारुन गिरफ्तार
सहारनपुर। चार साल पहले सरसावा थाना क्षेत्र में खनन के विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 12 हजार रुपये के ईनामी हारुन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा भी बरामद किया है।
थाना सरसावा क्षेत्र के जंगल ग्राम मंढौर में खनन को लेकर कुछ लोगों ने 23 मई 2013 को तमंचे, लाठी, डंडों से बंटी उर्फ पंकज को गोली मारकर घायल कर दिया था। जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। जबकि शेरपाल एवं अन्य मारपीट में घायल हुए थे।
देहात पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने बताया कि पुलिस द्वारा इस मामले में पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वांछित आरोपी हारुन निवासी ग्राम पभारी थाना जठलाना यमुनानगर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने काफी प्रयास किए। लेकिन वह हाथ नहीं आया। जिसके चलते डीआईजी ने हारुन की गिरफ्तारी पर 12000 रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम को सर्विलांस टीम को मुखबिर ने हारून के यमुना पुल के पास खड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सरसावा पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंची और आरोपी को घेर लिया। पुलिस को देखते ही आरोपी हारुन ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और भागने लगा। इसके बाद पुलिस ने घेर कर आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी हारुन के पास से तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।