फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ग्रामीणों ने कोवाली घेरी

ग्रामीणों ने कोवाली घेरी

Tue, 01 Aug 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कोवाली घेरी
केंदुकी प्रकरण में आरोपी को छोड़ने के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली घेरी
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। केंदुकी में दो पक्षों के झगड़े में भाजपा नेता पर हमला करने के आरोपी को पुलिस द्वारा हिरासत में लेने के बाद छोड़ने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता विधायक से मिले। उन्होंने इस प्रकरण में पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान उठाते हुए हमलावरों पर कार्रवाई की मांग की है।
केंदुकी में विवादित भूमि को लेकर अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हो गया था। इस मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए ग्राम प्रधान को छोड़ दिए जाने से खफा ग्रामीणों तथा भाजपाइयों ने रविवार रात कोतवाली में हंगामा किया और पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिलाते हुए ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

इस मामले में सोमवार सुबह केंदुकी के ग्रामीण भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ डाक बंगले पहुंचे और क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह को पूरा घटनाक्रम बताया। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक श्यामवीर त्यागी विधायक को बताया कि पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को छोड़ दिया। इस पर विधायक ने कोतवाल को मौके पर बुलाकर मामले की जानकारी ली। विधायक ने छोड़े गए आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कही। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष गजराज राणा, पंकज त्यागी, विकास त्यागी, राजबीर चौधरी, सोमपाल, अश्वनी त्यागी, सनोज जुड्डा, कुलदीप सैनी, आनंद वर्मा, धनप्रकाश त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed