फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Allegation of married woman's murder at in-laws' home; FIR lodged.

Kasganj News: ससुराल में विवाहिता की हत्या का आरोप, प्राथमिकी

Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Allegation of married woman's murder at in-laws' home; FIR lodged.
फोटो-35मृतक ज्योति का फाइल फोटो।
मोहनपुरा। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनी मामूरगंज निवासी जयप्रकाश ने अपनी 32 वर्षीय बेटी ज्योति की ससुराल में मारपीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर पर पति अंकुश सहित अन्य ससुरालीजन के खिलाफ थाना पाली जिला अलीगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


गांव मोहनी मामूरगंज निवासी जयप्रकाश की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार, बेटी ज्योति की शादी वर्ष 2016 में अंकुश निवासी तोछी, पाली मुकीमपुर, जिला अलीगढ़ के साथ की थी। उनका आरोप है कि 31 अगस्त की रात ज्योति ने फोन कर उन्हें बताया कि पति व ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं।
विज्ञापन

परिजन बेटी की ससुराल पहुंचने की तैयारी कर रहे थे तभी अगले दिन सुबह पति अंशुल का फोन आया। उसने बताया कि ज्योति ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है और उसे उपचार के लिए अलीगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयप्रकाश अन्य लोगों के साथ अस्पताल पहुंचे तो वहां ज्योति मृत अवस्था में मिली। इस दौरान अंकुश व उसके परिजन अस्पताल से गायब थे। बेटी की मौत के मामले में पिता ने आरोपी पति अंकुश, सास संतोषी, देवर शिवम और ननद नीशु व माही के खिलाफ थाना पाली अलीगढ़ में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके बाद वह बेटी के शव को पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव मोहनी मामूरगंज लेकर आए और शव का अंतिम संस्कार किया। पिता जयप्रकाश ने बताया कि ज्योति के तीन बच्चे हैं। इनमें बेटी रिया (8) और शुभी (3) और बेटा कवि (5) का है। आरोप है कि तीनों बच्चों को बेटी के ससुराल पक्ष के लोग अपने साथ कहीं ले गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed