फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Factories manufacturing counterfeit Asian Paints exposed.

Faridabad News: नकली एशियन पेंट्स बनाने वाली फैक्टरियों का खुलासा

Wed, 02 Sep 2026 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Factories manufacturing counterfeit Asian Paints exposed.
कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर हुई कार्रवाई, पेंट की बाल्टियां बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने डबुआ कॉलोनी और भाखरी क्षेत्र में नकली एशियन पेंट्स बनाने वाली फैक्टरियों का खुलासा किया है। कंपनी की ओर से अधिकृत जांच प्रतिनिधि की शिकायत पर पुलिस ने दो दुकानों पर कार्रवाई करते हुए नकली पेंट की 79 भरी हुई बाल्टियां और 154 खाली बाल्टियां बरामद की हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में ढक्कन, लॉक और हैंडल भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

1 सितंबर को अपराध शाखा एनआईटी की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डबुआ कॉलोनी में रामपाल भड़ाना के मकान के पास बनी दुकान में एशियन पेंट्स कंपनी के नाम और पैकेजिंग का इस्तेमाल कर नकली पेंट बेचा जा रहा है। सूचना के बाद कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राजेश कुमार को मौके पर बुलाया गया। राजेश कुमार एसजीएस आईपीआर कंसल्टेंसी एलएलपी में असिस्टेंट मैनेजर इन्वेस्टिगेशन के पद पर कार्यरत हैं। पुलिस ने अलग-अलग उत्पादों के 15 नमूने जांच के लिए लिए।
विज्ञापन




इसके बाद टीम भाखरी गांव में डबुआ-भाखरी रोड स्थित दूसरी दुकान पर पहुंची। जहां से बरामद सामान को आठ प्लास्टिक कट्टों में सील कर कब्जे में लिया गया है। कंपनी प्रतिनिधि का आरोप है कि नकली पेंट बेचकर कंपनी के ट्रेडमार्क और कॉपीराइट का उल्लंघन किया जा रहा था, जिससे कंपनी को आर्थिक नुकसान के साथ ग्राहकों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि कंपनी की ओर से दिए गए प्राधिकरण और अन्य दस्तावेजों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed