फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR against school management in student's suicide case

Faridabad News: छात्रा की आत्महत्या मामले में स्कूल प्रबंधन पर प्राथमिकी

Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
FIR against school management in student's suicide case
प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापिका पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप
विज्ञापन

पिता का आरोप-प्रधानाचार्य के कमरे में डेढ़ घंटे रही, फिर छत से कूदकर दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गाजीपुर रोड स्थित निजी स्कूल में मंगलवार को तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर जान देने वाली 16 वर्षीय 11वीं की छात्रा के मामले में नया मोड़ आया है। छात्रा के पिता प्रमोद कुमार ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि बेटी आत्महत्या से पहले करीब डेढ़ घंटे तक स्कूल के प्रधानाचार्य के कमरे में रही थी। इसके बाद वह कमरे से बाहर निकली और सीधे स्कूल की छत पर पहुंच गई। पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी प्रधानाचार्य और मुख्याध्यापिका के मानसिक दबाव और प्रताड़ना से परेशान थी। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रमोद कुमार ने डबुआ पुलिस को दी शिकायत में स्कूल के मालिक और प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की गहन जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती थी और उसकी उम्र 16 वर्ष थी। परिवार में तीन बच्चे हैं। पिता ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज सहित स्कूल में मौजूद अन्य साक्ष्यों की जांच कराने और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन



घटना को सामान्य हादसा दिखाने की कोशिश
छात्रा के पिता ने स्कूल की सीसीटीवी फुटेज देखने का दावा किया है। फुटेज में उनकी बेटी घटना से पहले लंबे समय तक प्रधानाचार्य के कमरे में दिखाई दे रही है। करीब डेढ़ घंटे बाद वह कमरे से बाहर निकलती है और छत की तरफ चली जाती है। पिता का कहना है कि छत पर जाने वाली सीढ़ियों पर कोई गेट नहीं लगा हुआ है। उनका आरोप है कि घटना को सामान्य हादसा दिखाने की कोशिश की जा रही है, जबकि उनकी बेटी के साथ स्कूल में कुछ अप्रिय घटना हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बोर्ड से कराया गया पोस्टमार्टम
घटना के बाद बुधवार को छात्रा के शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं मौके पर पहुंचे गोरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष बिट्टू बजरंगी ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस अब मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed