{"_id":"6a98602d4393bfedeb0ac90d","slug":"man-arrested-for-fraudulently-obtaining-a-loan-in-the-account-gonda-news-c-100-1-slko1026-165441-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: धोखाधड़ी से खाते में लोन कराने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: धोखाधड़ी से खाते में लोन कराने वाला गिरफ्तार
Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
खरगूपुर। दो वर्ष पूर्व बिना जानकारी के खाते में लोन कराकर छह लाख 21 हजार रुपये निकालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपी को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कमड़ावा निवासी परमानंद तिवारी ने 2024 में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें बताया था कि किसी ने बिना उनकी जानकारी के उनके खाते में छह लाख रुपये का लोन करा दिया। बाद में धीरे-धीरे लोन की पूरी रकम तो निकाल ही ली गई।
उनके 21 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। विवेचना के दौरान उपनिरीक्षक अभय नारायण यादव को तकनीकी व मैनुअल साक्ष्य के आधार पर पश्चिम बंगाल के कूचविहार जिला स्थित साहबगंज क्षेत्र के एक व्यक्ति की संलिप्तता का पता चला। प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी ने बताया कि आरोपी रमीजुल को हरियाणा के सेक्टर 40 स्थित विस्ट्रो फूड सेंटर से गिरफ्तार किया गया।