फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लिफ्ट लेकर कोतवाली के सामने बाइक छीन बदमाश फरार

लिफ्ट लेकर कोतवाली के सामने बाइक छीन बदमाश फरार

Mon, 11 Mar 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
लिफ्ट लेकर कोतवाली के सामने बाइक छीन बदमाश फरार
नकुड़ (सहारनपुर)। शादी समारोह से लौट रहे ग्रामीण से लिफ्ट लेकर एक बदमाश कोतवाली सामने धक्का देकर उसकी बाइक छीनकर फरार हो गया। पीड़ित ने कोतवाली तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव छाप्पर निवासी चैनपाल पुत्र ओमसिंह ने बताया कि शनिवार की रात करीब बारह बजे वह शादी समारोह से लौट रहा था। जैसे ही वह नगर स्थित जैन धर्मशाला के सामने पहुंचा तो वहां खड़े एक युवक ने थाने तक लिफ्ट देने की बात कहकर बाइक पर बैठ गया। आरोप है कि जैसे ही वह थाने के सामने पहुंचा तो पीछे बैठे युवक ने उसे उतारने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि उक्त युवक जैसे ही बाइक से उतर कर जाने लगा तो वह कोतवाली के सामने स्थित ट्रांसफार्मर के पास बाइक खड़ी करके शौच करने लगा। आरोप है कि तभी उक्त बदमाश ने पीछे से आकर उसके हाथ से बाइक की चाबी छीन ली और बाइक स्टार्ट कर भागने लगा। उसने हिम्मत दिखाते हुए पीछे से बाइक पकड़ ली और शोर मचाते हुए पीछे भागता रहा। लेकिन उक्त बदमाश ने बाइक स्पीड बढ़ा दी और संकरी गली के रास्ते फरार हो गया। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक बदमाश उसकी बाइक लेकर फरार हो चुका था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक बरामद कराने की मांग की है। उधर, कोतवाल अमरदीप लाल ने इस बाबत बताया कि मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने पास के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ली है। आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed