फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पुलिस को धक्का देकर भागे गोवंश चोरी के आरोपी

पुलिस को धक्का देकर भागे गोवंश चोरी के आरोपी

Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुलिस को धक्का देकर भागे गोवंश चोरी के आरोपी
पुलिस को धक्का देकर भागे गोवंश चोरी के आरोपी
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। गांव बीनपुर में गोवंश चोरी कर पिकअप वाहन में लाद रहे दो गोतस्करों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि उनका एक साथी वाहन सहित फरार हो गया। बदमाशों की एक बाइक, मोबाइल और रस्सी भी मौके से बरामद की गई। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया गया परंतु दोनो आरोपी पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गए। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने गंगोह करनाल मार्ग पर जाम लगा दिया। बाद में कोतवाली निरीक्षक के जांच एवं कार्रवाई के आश्वासन पर जाम खोल दिया गया।

शनिवार रात बोलेरो पिकअप वाहन एवं बाइक पर आए छह गोतस्कर गांव में विचरण करने वाले एक सांड़ को वाहन में लादने का प्रयास कर रहे थे। आहट सुनकर गांव में जाग हो गई और ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया। कुछ बदमाश तो वाहन लेकर फरार हो गए जबकि दो बदमाश ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गए। सूचना पाकर डायल 100 पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों ने बदमाशों को उन्हें सौंप दिया। इसी बीच दोनों बदमाश पुलिसकर्मियों को धक्का देकर ईख के खेत में घुस गए। इससे ग्रामीणों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त हो गया। सूचना पर गंगोह कोतवाली से भी पुलिस मौके पर पहुंच गई और रात भर ग्रामीणों के साथ ईख में बदमाशों की तलाश की। सुबह तक बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उधर ग्रामीणों ने डायल 100 पुलिसकर्मियों पर सुविधा शुल्क लेकर दोनो बदमाशों को छोड़ने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और बदमाशों को पकड़ने की मांग करते हुए गंगोह करनाल मार्ग पर जाम लगा दिया। इसके बाद कोतवाली निरीक्षक जितेंद्र कुमार और एसआई सतवीर अत्री ने वहां पहुंचकर ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रधान राजीव ने भी ग्रामीणों को समझाया तो ग्रामीण मान गए और जाम खोल दिया गया। मामले में गांव निवासी रामकुमार की तहरीर पर आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी पहचान की कोशिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed