फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े

पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Sat, 23 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्ष भिड़े
सहारनपुर। पंजाबी कालोनी में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने दूसरे पर जमीन पर कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सदर कोतवाली क्षेत्र की पंजाबी कालोनी निवासी भीमसेन दीक्षित अपने मकान के पुनर्निर्माण कराने के लिए तोड़फोड़ कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवक पहुंचे और उन्होंने तोड़फोड़ कर रहे मजदूरों को भगा दिया। जिस पर आपस में विवाद हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। भीमसेन ने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके मकान के निर्माण कार्य में बाधा डाल रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष का आरोप है कि भीमसेन पर उनके पैसे उधार हैं। जिन्हें भीमसेन नहीं दे रहे हैं, जबकि मकान बनवाने के लिए उनके पास पर्याप्त पैसे हैं। पहले उनके पैसे चुका दें, फिर अपना मकान बना लें। पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों के लोग शाम को सदर कोतवाली में एकत्रित हो गए और दोनों में समझौता कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed