{"_id":"599dd17a4f1c1b50768b45ef","slug":"81503515002-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के मामले में स्टोन क्रशर संचालकों को आरसी जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन के मामले में स्टोन क्रशर संचालकों को आरसी जारी
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अवैध खनन के मामले में प्रशासन ने 16 स्टोन क्रशर संचालकों को आरसी जारी की है। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने 421 स्टोन क्रशर संचालकों को जुर्माने के नोटिस भेजे थे। किसी ने भी धनराशि नहीं जमा कराई है। प्रशासन ने अब आरसी जारी करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एनजीटी की रोक के बावजूद जनपद की बेहट तहसील क्षेत्र में हुए अवैध खनन के मामले में जिलाधिकारी पीके पांडेय की ओर से 421 स्टोशन क्रशर संचालकों को 47 करोड़ 52 लाख 32 हजार के जुर्माने के नोटिस जारी किए गए थे। स्टोन क्रशर संचालकों को 15 दिन के अंदर राजकीय कोष में धनराशि जमा कराने को कहा गया था। मगर किसी स्टोन क्रशर संचालक ने धनराशि जमा नहीं कराई। अब प्रशासन ने स्टोन क्रशर संचालकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एडीएम(एफ) हरीश ने बताया कि पहले चरण में 16 स्टोन क्रशर संचालकों को आरसी जारी की गई है। अलग-अलग चरणों में रोजाना स्टोन क्रशर संचालकों को आरसी जारी की जाएगी।