{"_id":"599734f64f1c1be66c8b4b9d","slug":"81503081718-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ सामान चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ सामान चोरी
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मोहल्ला पठानपुरा में सड़क पर खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़कर चोरों ने कारों में रखा सामान और बैटरी चोरी कर ले गए।
मोहल्ला पठानपुरा में शहजाद खान की सड़क किनारे पर कार खड़ी हुई थी। कार में खराबी होने के चलते मिस्त्री उसमें काम कर रहा था। रात होने के चलते अपना सामान कार में ही रखकर मिस्त्री सुबह शेष काम करने के लिए कहकर चला गया। रात में चोरों ने कार का शीशा तोड़कर हजारों रुपये का सामान और कार की बैटरी चोरी कर ली। इसके अलावा पास में ही खड़ी वकील अहमद की जिप्सी का शीशा तोड़कर उसका बोनट खोल लिया और उसकी बैटरी चोरी कर ले गए। इसके अलावा कुछ दूूरी पर खड़ी नदीम की कार का भी चोरों ने यही हश्र किया। सुबह होने पर घटना की जानकारी हुई। इस मामले में लोगों ने पुलिस को सूचना दी है।
17 सितंबर को होगी राष्ट्रीय लोक अदालत
सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सुनील कुमार सिंह ने बताया कि 9 सितंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन अब 17 सितंबर को किया जाएगा। जिसमें सभी प्रकार के वाद आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराए जाएंगे। कोई पक्षकार अपना वाद राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित कराना चाहता है तो वह अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपना वाद 17 सितंबर को निस्तारित करा सकता है।
उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा शनिवार को केएलजीएम इंटर कॉलेज, नकुड़ में सुबह 11 बजे से और नकुड़ विकास खंड में अपराह्न 3 बजे से विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें छोटे-छोटे कानूनों एवं शासन की नीतियों की जानकारी न्यायिक, प्रशासनिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन
छात्रा ने युवक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
सहारनपुर। जनकपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने गांव के ही एक युवक पर रास्ते में रोक कर उसे खींचकर ले जाने के प्रयास का आरोप लगाया है। उसने आरोप लगाया कि शुक्रवार को सुबह जब वह स्कूल जा रही थी तो एक डेरी के निकट आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। उसे खींचकर ले जाने लगा। जिस पर साथ ही छात्राओं ने शोर मचा दिया। गुस्से में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा ने एसएसपी को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।