{"_id":"5c4619dfbdec224e0121ccfe","slug":"71548098015-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार और आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। दून कॉलेज में डाली गई डकैती के मामले में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से दो लाख 13 हजार रुपये नकदी, सोने के कड़े, एयरगन, तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
थाना बिहारीगढ क्षेत्र में गत 29 दिसंबर को बदमाशों ने दून कॉलेज परिसर में घुसकर कॉलेज चेयरमैन प्रवीन चौधरी के माता पिता, भतीजे और नौकर को गन प्वाइंट पर लेकर डकैती डाली थी। पुलिस ने रविवार को सरवेज, फरीद, शराफत, अंकुर, अरशद और शाहिद उर्फ चांद को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। आरोपियों के कब्जे से 40.90 लाख रुपये नकदी, पिस्टल और तमंचे के अलावा जेवरात बरामद किए गए थे। वहीं, सोमवार को एसपी देहात विद्यासागर मिश्र, सीओ चौब सिंह के नेतृत्व में थाना बिहारीगढ पुलिस ने वारदात में शामिल वसीम पुत्र लईक अहमद निवासी रहमानी चौक थाना मण्डी, जोनी पुत्र विजयपाल निवासी रत्नाखेड़ी थाना कुतुबशेर, शमशीदा पत्नी इस्लाम निवासी तुरमतखेड़ी थाना रामपुर मनिहारन और नूरजहां निवासी कस्बा व थाना तीतरो सहारनपुर को गिरफ्तार किया। एसपी देहात ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो लाख 13 हजार रुपये नकदी, सोने के 02 कड़े, एयरगन, 12 बोर का तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए।
कुख्यात बदमाश हैदर की मां है नूरजहां
पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई नूरजहां कुख्यात बदमाश हैदर तीतरो की मां है। वारदात को अंजाम दिलाने में हैदर तीतरो साजिश का आरोपी है, जो इन दिनों जेल में बंद है। आरोपी शाहिद उर्फ चांद ने हैदर तीतरो से मुलाकात करने के बाद दून कॉलेज में डकैती डालने की साजिश तैयार की थी और अन्य बदमाशों को अपने साथ जोड़कर वारदात को अंजाम दिया था। वहीं, आरोपी शमशीदा रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी सरवेज की मां बताई जा रही है।