{"_id":"5b995ca5867a557f373db329","slug":"71536777381-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरलकी संघर्ष: घायल पक्ष ने 12 लोगों पर कराई रिपोर्ट दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरलकी संघर्ष: घायल पक्ष ने 12 लोगों पर कराई रिपोर्ट दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं
Updated Thu, 13 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरलकी संघर्ष: 12 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज, कोई गिरफ्तारी नहीं
देवबंद (सहारनपुर)। कुरलकी गांव में बारिश में गिरी घेर की दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लगने के मामले में पुलिस ने 12 लोगों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में से अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
दो दिन पूर्व कुरलकी गांव में अनुज चौधरी और मोनू शर्मा के बीच घेर की दीवार बनाने को लेकर संघर्ष हो गया था। इस दौरान फायरिंग भी हुई। इसमें गोली लगने पर अनुज गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसे परिजनों ने उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को घायल अनुज के भाई रामकुमार की तहरीर पर ऋषिपाल सिंह, सोनू, शिवकुमार, उमेर दत्त, विपिन कुमार, सोनू कुमार, प्रशांत कुमार, हर्षित, रामधारी, राधेश्याम और विवेक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 307 के साथ ही अन्य धाराओं रिपोर्ट दर्ज कर ली है। लेकिन अभी इसमें कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि पुलिस गोली लगने के मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। उधर, पुलिस ने उत्तराखंड के थाना मंगलौर निवासी शेखर को सहारनपुर मुजफ्फरनगर मार्ग से 25 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।