{"_id":"5b39192f4f1c1bf16e8bad3b","slug":"71530468655-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत
नानौता (सहारनपुर)। शाकंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे शामली निवासी बाइक सवार दो युवक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। मृतक पक्ष के लोगों ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
शामली के थाना झिंझाना क्षेत्र के गांव संभालखा निवासी दिनेश पुत्र आभेराम और गांव कसेरवा निवासी महेश पुत्र बेगराज अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से शनिवार रात शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए निकले थे। बताया जाता है कि नानौता के संजय चौक पर रात्रि करीब 11:30 बजे पहुंचते ही चारों युवकों ने अपना कार्यक्रम बदलते हुए शाकंभरी देवी के स्थान पर हरिद्वार जाने के लिए बना लिया। जैसे ही वह नानौता से करीब 4 किलोमीटर दूर स्थित गांव कल्लरपुर राजपूत पहुंचे तो इसी दौरान पीछे की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों बाइकों पर सवार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।
विशेष बात यह रही कि दोनों बाइकों के चालक तो बच गए, जबकि उन पर पीछे की ओर बैठे हुए 35 वर्षीय महेश और 40 वर्षीय दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस द्वारा दोनों घायलों को नानौता सीएचसी लाया गया, हालत गंभीर के चलते उन्हें जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान घायल दिनेश की मौत हो गई। वहीं महेश को उसके परिजन मुजफ्फरनगर के अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दिनेश के परिजन बिना किसी पुलिस कार्रवाई के उसके शव को अपने साथ घर ले गए। जबकि महेश के भाई रमेश ने थाने पर तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।