{"_id":"5b3289894f1c1b6c4d8b8c20","slug":"71530038665-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म पीड़िता की मां ने किया आत्मदाह का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म पीड़िता की मां ने किया आत्मदाह का प्रयास
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। आठ साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोपी मौसा को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी का पता चलते ही परिजन भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को सौंपे जाने की मांग करने लगे। पीड़िता की मां ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया, हालांकि भीड़ में शामिल लोगों और पुलिसकर्मियों ने उससे तेल की कंट्री छीन ली। पुलिस ने भीड़ समझा कर शांत करते घर वापस भेजा।
बता दें कि 23 जून की रात में कस्बे के एक मोहल्ला में करीब आठ साल की मासूम बच्ची से रिश्ते में मौसा लगने वाले युवक ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी तनवीर पुत्र ताहिर निवासी गांव पाजखेड़ा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 एवं लैंगिक अपराधों से बालकों के संरक्षण अधिनियम की धारा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी और पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा दिया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजन भीड़ के साथ कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को सौंपे जाने की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। पीड़िता की मां ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया, हालांकि पुलिसकर्मियों और भीड़ शामिल कुछ लोगों ने उससे तेल की कंट्री छीन ली। पुलिस ने भीड़ को समझा कर शांत किया। पुलिस का कहना था कि आरोपी के सख्त कार्रवाई की गई है। उसका चालान कर दिया गया है। इसके बाद ही परिजन और भीड़ वापस लौटी।