{"_id":"5b031d594f1c1bdb408b6f3f","slug":"71526930777-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया मजदूरी मांगने पर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बकाया मजदूरी मांगने पर पीटा
Updated Tue, 22 May 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकाया मजदूरी मांगने पर महिला
और उसके पति को पीटा
नानौता। मजदूरी के बकाया पैसे मांगने पर एक ग्रामीण ने महिला के घर में घुसकर उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके पति के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसके पति के गांव के निवासी एक व्यक्ति पर मजदूरी के 15 हजार रुपये बकाया हैं। आरोप है कि महिला ने मजदूरी के बकाया पैसे मांगे तो आरोपी ने भुगतान नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने कोर्ट से नोटिस भिजवाया। इसके बाद से यह शख्स रंजिश रखने लगा।
सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे महिला घर में अकेली थी। आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने घर में घुसकर उसे बुरी नीयत से दबोच लिया। महिला ने जब उसका विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की गई। शोर सुनकर पहुंचे महिला के पति के साथ भी मारपीट की गयी। इसके बाद भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। महिला ने पुलिस से सुरक्षा दिलाने की गुहार की।