{"_id":"59c2c29b4f1c1b24688b59db","slug":"71505936027-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ की युवती से गैंगरेप के दो और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लखनऊ की युवती से गैंगरेप के दो और आरोपी गिरफ्तार
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी (सहारनपुर)। लखनऊ की युवती का अपहरण कर गैंगरेप करने के मामले में फरार तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि एक आरोपी युवती की सहेली का पति अभी फरार चल रहा है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अपहरण में प्रयोग की गई कार, लूटी गई चेन, अंगूठी, कुंडल, एटीएम कार्ड तथा नगदी भी बरामद कर ली है।
शनिवार को गागलहेड़ी के भगवानपुर रोड पर नशे की हालत में मिली गैंगरेप की शिकार लखनऊ की युवती के साथ हुई घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने कैलाशपुर और उग्राहू के दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जबकि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की एक टीम शनिवार से ही देहरादून में डेरा डाले हुए थी। पुलिस को बुधवार को सफलता हाथ लगी। गागलहेड़ी पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में फरार तीन आरोपियों में से दो आरोपियों को देहरादून से ही गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुडडू उर्फ मोहसीन निवासी 48, रीठा मंडी, लक्खी बाग, देहरादून और तौसीफ निवासी गप्पन रोड ग्राम कैलाशपुर, थाना गागलहेड़ी शामिल हैं। पुलिस ने गुड्डू के पास से लूटी गई पांच हजार रुपये की नगदी, सोने की चेन, एक मोबाइल फोन तथा युवती को अगवा करने में प्रयोग की गई स्विफ्ट कार बरामद कर ली है, जबकि तौसीफ के पास से पुलिस ने लूटे गए चार हजार रुपये, तीन अंगूठी, एसबीआई एटीएम कार्ड, कान के कुंडल बरामद किए हैं। पुलिस बरामद सामान एवं दोनों आरोपियों को देहरादून से गिरफ्तार कर गागलहेड़ी थाने ले आई। जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर
पुलिस ने अब तक गैंगरेप और अपहरण के आरोप में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन युवती की सहेली का पति दानिश अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। दानिश घर से फरार बताया जा रहा है। पुलिस की एक टीम लगातार उसका पीछा कर रही है।
पहले भी ट्यूबवेल पर आती रही है कार
पुलिस द्वारा मंगलवार को गिरफ्तार किए गए सलाउद्दीन के नौकर अमजद ने पुलिस को बताया कि अगवा कर लड़की को ट्यूबवेल पर लाकर गैंगरेप करने का मामला पहला नहीं है। कार कई बार पहले भी ट्यूबवेल पर आती रही है। जब कार आती थी, उसे वहां से जाने के लिए कह दिया जाता था।