फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आपतिजनक पोस्ट से बचें बच्चे, वरना हो सकती है जेल

आपतिजनक पोस्ट से बचें बच्चे, वरना हो सकती है जेल

Tue, 08 Aug 2017 12:37 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
आपतिजनक पोस्ट से बचें बच्चे, वरना हो सकती है जेल
सहारनपुर। आज बच्चे-बच्चे के हाथ में स्मार्ट फोन है, जिस पर वह व्हाट्सएप और फेसबुक चला रहा है। जाने-अनजाने में बच्चे आपत्तिजनक पोस्ट कर देते हैं, जो साइबर क्राइम में आता है। कई बार इसके नतीजे बुरे होते हैं। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस और पब्लिक स्कूल संचालकों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें छात्राओं की सुरक्षा आदि को लेकर भी मंथन हुआ।
विज्ञापन

सीबीएसई और आईसीएसई स्कूलों के संगठन प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम की ओर से बुलाई गई बैठक के मुख्य अतिथि एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह रहे। उन्होंने स्कूल संचालकों से बच्चों को किताबी शिक्षा के साथ ही नैतिक और व्यवहारिक शिक्षा देने की अपील की, जिससे बच्चे गलत कार्यों में लिप्त न हो सकें। कहा कि सरकार डायल-100 को सेवा को और बेहतर बनाने जा रही है, जिससे लोगों को तुरंत सुरक्षा मिल सकें। पुलिस अधीक्षक यातायात विनीत भटनागर ने कहा कि बच्चों को यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संयोजक सुरेंद्र चौहान और महासचिव सुधीर जोशी ने आश्वासन दिया कि प्रोग्रेसिव स्कूल फोरम समाज में सुधार के लिए पूरी तरह प्रशासन के साथ है। बैठक में शकील अहमद, गौरव जैन, मोहम्मद अहमद खान, अलका कुमार, सिस्टर एलसी, सैरूद मुदस्सिर, गौरव सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed