{"_id":"594c0aba4f1c1b63028b45dd","slug":"71498155706-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब से मिला युवक का सड़ा गला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब से मिला युवक का सड़ा गला शव
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटमलपुर(सहारनपुर)। बृहस्पतिवार सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव भैंसराऊ में रुड़की हाईवे के किनारे स्थित तालाब के किनारे लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर पंचनामा भरते हुए पीएम के लिए भिजवाया। शव आठ से दस दिन पुराना है और तालाब में पानी कम होने के कारण बाहर दिखाई दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
सुबह राहगीरों को एक युवक की लाश तालाब के किनारे पानी से बाहर दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव का अधिकांश हिस्सा गल चुका था। शव के ऊपरी हिस्से पर शर्ट थी। एसओ भानू प्रताप के अनुसार मृतक की उम्र करीब 30 साल रही होगी। शव आठ से दस दिन पुराना है। अभी यह कहना मुश्किल है कि युवक की हत्या करके यहां शव ला कर डाला गया है या फिर युवक किसी दुर्घटना का शिकार हुआ है। फिलहाल शव की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के मौत की वजह का पता चल पाएगा।